बेबी को नहलाते समय माँ का जेंटल, प्यार भरा टच और इसके बाद उसे सीने से लगाकर प्यार करना आपके बेबी को खुश रखता है और उसका हेल्दी विकास होता है। जॉनसन्स® ग्लोबल बाथ टाइम रिपोर्ट के अनुसार 84% पेरेंट्स का मानना है कि बाथ टाइम उनके बेबी के साथ अच्छे पल बिताने का सबसे अच्छा समय है, लेकिन कई पेरेंट्स इससे होने वाले फायदों पर ध्यान नहीं देते हैं।
आधुनिक रिसर्च से पता चलता है कि बेबी के दिमागी विकास के लिए कई तरह के अनुभवों की ज़रूरत होती है। बेबी को नहलाते समय उसे प्यार भरा टच, सुकून भरा माहौल, मनपसंद खुशबू और अच्छी आवाज़ जैसे कई तरह के अनुभव एकसाथ मिल जाते हैं जो उसके विकास में मदद करते हैं। नहलाते समय इनमें से कुछ बेबी बाथ गेम्स के साथ आप बाथ टाइम को बेबी के लिए और अपने लिए मज़ेदार बना सकते हैं।
What you can do | What your child is learning |
अपने बच्चे को बाथ टॉयज और स्पंज के साथ खेलने दें और उसे खिलखिलाता हुआ देखें! | वह होशियार और समझदार है और नहाने के समय उसे कई नए एहसास हो सकते हैं। |
अपने बच्चे के साथ बेबी बाथिंग गेम्स खेलें, जैसे टब में पानी के छींटे उड़ाना! | साथ मिलकर बारी-बारी से खेलने से यह मज़ेदार हो जाता है और फायदेमंद भी है। |
नहलाने के बाद बेबी को एक गर्म तौलिए में लपेट कर सीने से लगाकर प्यार करें! | उसे प्यार और देखभाल का एहसास होता है जिससे उसके अंदर स्वाभिमान आता है। |
बेबी की लैंग्वेज और सोचने की शक्ति का विकास और उसे मज़बूत बनाना
What you can do | What your child is learning |
अपने बेबी के साथ बातचीत करें और खेलें। जैसे, जब आपका बेबी आवाज़ से या इशारे से कुछ कहे, मान लीजिए कि वह आपको किताब पढ़ने के लिए कहे, तो इसके लिए आप बेबी की तारीफ करें और किताब पढ़ें। | वह हाथों के इशारे से, चेहरे के भाव से और आवाज़ों से आपके साथ बातचीत कर रहा है। उसकी कोशिश को बढ़ावा दें और एक बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ आवाज़ों से और अपने हाव भाव से उसका जवाब दें! |
बेबी को नहलाते समय उससे बातचीत करें और समझाएँ कि आप दोनों एकसाथ क्या कर रहे हैं। जैसे कि, उसके पैरों को साफ करते समय उससे कहें "देखो, अब तुम्हारे पैरों की बारी है।" | जब आप रोज़ाना ऐसी एक्टिविटीज़ से अपने बच्चे के साथ बातचीत करते हैं, तो उसे नए शब्दों और नई चीज़ों को सीखने में मदद मिलती है। ज़रूरी चीज़ों जैसे बॉडी पार्ट्स और बाथरूम में अलग-अलग चीज़ों के बारे में सिखाने के लिए बेबी बाथिंग गेम्स का सहारा लिया जा सकता है। |
बाथ टाइम में बच्चे को नई-नई चीज़ें सिखाकर आप इस समय को मज़ेदार बना सकते हैं। उसके साथ बेबी बाथ गेम्स खेलें जिससे वह रोज़ कुछ नया सीख सके। | वह आपको देखकर वैसा ही करने की कोशिश करेगा जैसा आप कर रहे हैं। जब वह टब में पानी के छींटे उड़ाएगा तो उसे इसकी वजह और इसका असर समझ में आएगा। उसका दिमाग हर नई चीज़ को जानने के लिए बेचैन रहेगा—और इन सबके साथ आपकी और बेबी की बॉन्डिंग भी मज़बूत होगी। |
बेबी के लिए कोई गाना गाएँ या कोई गाना लगाकर साथ में गाएँ! | गाना सुनने से बेबी के दिमाग का वह हिस्सा ज़्यादा एक्टिव हो जाता है जिसमें यादें बसी होती हैं। |
शारीरिक विकास को समझें
What you can do | What your child is learning |
अपने बेबी को खेलने और सीखने के लिए कई तरह के टॉयज देकर बाथ टाइम को मज़ेदार बनाएँ। | इसे मज़ेदार कैसे बनाएँ। टॉयज़ को एक हाथ से दूसरे हाथ में लेना और उसके हाथ में टॉयज़ देकर खेलना, जैसे कि बाथ स्टिकर्स लेकर उन्हें टब पर चिपकाना। |
आपका बेबी शरीर के जिस हिस्से का इस्तेमाल करे, उसकी तरफ इशारा करके उसे अलग-अलग बॉडी पार्ट्स के बारे में बताएँ। इसे मज़ेदार बनाने के लिए कुछ ऑन-द-स्पॉट बेबी बाथ गेम्स खेलें! जब वह बबल्स फोड़ने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करे तो उसकी तारीफ करें और बताएँ कि उसने किस बॉडी पार्ट का इस्तेमाल किया। | उसे बॉडी पार्ट्स की पहचान कराना और बताना कि ये कैसे काम करते हैं। कुछ बेहतरीन बेबी बाथिंग गेम्स के साथ बेबी मज़ेदार तरीके से सीख सकता है और पहले का सीखा हुआ याद रख सकता है! |
याद रखें: बाथ टाइम को मज़ेदार बनाने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका बेबी बिल्कुल सुरक्षित है। नहलाते समय बेबी को कभी भी अकेला न छोड़ें, एक सेकंड के लिए भी नहीं। इसलिए नहलाने के लिए ज़रूरी सारी चीज़ें पहले ही ले लें और फोन को वॉयसमेल पर रख दें। साथ ही वॉटर हीटर को 48 डिग्री सेल्सियस से कम पर सेट कर दें ताकि पानी से जलने का खतरा न रहे।
जॉनसन्स® में हम बेबी के शुरुआती और सबसे ज़रूरी समय में उसके हेल्दी विकास के लिए, बेबी बाथ की अहमियत को और इसके फायदों को समझते हैं। रोज़ाना आपके बेबी को नहलाते समय बेबी के बाथ टाइम को मज़ेदार बनाने के लिए इनमें से कुछ टिप्स का इस्तेमाल करें। बेबी बाथ गेम्स, बेबी और माँ दोनों के लिए मज़ेदार और तरोताज़ा कर देने वाले होते हैं, जिन्हें बेबीस भी पसंद करते हैं!
दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है
हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।
जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं







