Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. गोदभराई
Baby Shower Ideas

बेबी शॉवर (गोद भराई)

बेबी शॉवर (गोद भराई)

आपकी खुशियों का पिटारा आपका नन्हा-मुन्ना अब जल्दी ही आने वाला है! समय आ गया है कि आप होने वाली माँ को ढेर सारा प्यार और दुलार दें जिसकी वो हकदार है!

चाहे आप उनके बेस्ट फ्रेंड हों, कोई रिश्तेदार हों या फ़िर होने वाली माँ, यहाँ कुछ टिप्स और सुझाव दिए गए हैं, जो गोद भराई के इन पलों को और भी खुशनुमा बना देंगे।

गोद भराई

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में बेबी शॉवर को "गोद भराई" कहा जाता है। हालाँकि, देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके अलग-अलग नाम हैं। बंगाल में इसे 'शाद' कहते हैं; केरल में 'सीमंधम'; और तमिलनाडु में इसे 'वलईकप्पू' कहते हैं।

यही वो सही समय है जब होने वाली माँ को सबका ढेर सारा दुलार, देखभाल और प्यार मिले, जिसकी उसे सबसे ज़्यादा ज़रुरत भी है और साथ ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से खूब सारे उपहार भी मिलें। अलग-अलग समाज और परिवारों में गोद भराई के अपने अलग विचार और कारण हैं। आम तौर पर यह रस्म होने वाली माँ की प्रेग्नेंसी के सात महीने पूरे होने के बाद की जाती है। दोनों ही - बेबी और माँ - माना जाता है कि दोनों के लिए ही यह "सुरक्षित समय" होता है।

गोद भराई (बेबी शॉवर) कैसे की जाती है?

देश के अलग-अलग भागों में लोग गोद भराई की रस्म भी अलग-अलग तरह से करते हैं। हालाँकि, इन सभी का ध्यान दो चीज़ों पर ही होता है - माँ बनने के सफ़र की शुरुआत का जश्न मनाना और होने वाले बेबी को आशीर्वाद देना।

कुछ घरों में परिवार की वृद्ध औरतें, होने वाली माँ को ख़ास तरह के तेल लगाती हैं। फ़िर वह एक सुंदर सी साड़ी पहनकर तैयार होती है और उसे फूलों या मालाओं से सजाया जाता है। गोद भराई से पहले पूजा की जाती है।

आज कल, गोद भराई की पार्टी में बहुत सारे आईडिया के साथ प्लानिंग की जाती है और उनमें कुछ हट के देखने को मिलता है। होने वाली माँ के दोस्त, खाने और बेवरेजेस के साथ, एक मस्ती भरा और मज़ेदार थीम वाला गेट टुगेदर रख सकते हैं, जो होने वाली माँ को भी पसंद आएगा!

गोद भराई या बेबी शॉवर को और मज़ेदार बनाने के टिप्स

जब कुछ ही दिनों में आपके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, तो गोद भराई (बेबी शॉवर) से बेहतर इस ख़ुशी को मनाने का मौका और क्या होगा? इस मौके को एक यादगार पलों से भरी सौगात बनाने के लिए बेबी शॉवर पर हमारे कुछ टिप्स ज़रूर देखें।

आराम: पहले तो, यह ज़रूरी है कि होने वाली माँ आने वाले मज़ेदार मगर थका देने वाले दिनों के लिए पहले से अच्छी तरह आराम कर चुकी हो। बेबी और माँ दोनों ही के लिए ही यह मस्ती भरा और साथ ही जेंटल अनुभव होना चाहिए।

जगह: ज़रूरी नहीं कि यह घर के अंदर ही हो! आप एक शानदार सी गोद भराई पूल के पास, बगीचे में या फिर छत पर भी रख सकते हैं। बेबी शॉवर के लिए कुछ नए आईडिया अपनाएँ और होने वाली माँ को कुछ अलग हट के अनुभव दें।

पहनावा: इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि ड्रेस-कोड मौसम और जगह के हिसाब हो। अगर यह एक पारंपरिक समारोह है, तो साड़ी या आरामदायक लहंगा अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ इनफॉर्मल बेबी शॉवर के लिए, आप एक हल्की इवनिंग गाउन या ड्रेस चुन सकती हैं। बस यह ध्यान रखें, कि ऐसी ड्रेस चुनें जो आपके लिए आरामदायक हो और जिसे पहनकर आप पूरी पार्टी में बिना किसी परेशानी के घूम-फिर सकें।

सजावट: नए मेहमान के आने से होने वाली माँ की ज़िंदगी में सब कुछ जेंटल में बदल जाएगा। इसे ध्यान में रखकर, लोकेशन पर हल्के रंगों का चुनाव और आस पास की सजावट को जेंटल रखना अच्छा होगा। पुरानी यादों को ताज़ा करिए और लोकेशन को, होने वाली माँ की बचपन की तस्वीरों और चीज़ों से सजाएँ। मेहमान आने वाले बेबी के लिए लेटर या माँ के लिए प्यार भरे नोट्स और शुभ कामनाएँ लिखकर इस मौके पर चार चाँद लगा सकते हैं।

खाना: गोद भराई में दावत का खास महत्त्व होता है, जो लज़ीज मिठाइयों और तले हुए व्यंजनों के बिना अधूरी है। हालाँकि, आजकल की बहुत सी होने वाली माएँ बहुत हेल्थ-कान्शस होती हैं। लेकिन ये बात उन्हें मज़ा करने से नहीं रोक सकती, हैं न? डाइट थीम पर बना खानाजिसमें बेक और स्टीम किए गए खाने को फलों, सब्जियों और जूस के साथ परोसा जाए, एक बहुत अच्छा आईडिया हो सकता है, न सिर्फ माँ के लिए बल्कि मेहमानों के लिए भी। इसे एक पॉट लक पार्टी की तरह मनाना भी अपनेपन की भावना को बढ़ा देगा।

मनोरंजन: संगीत और डांस से लेकर मेहंदी आर्टिस्ट और फैशन मेकओवर तक, सब के लिए मनोरंजन से भरपूर एक्टिविटीज़ के नए ऑप्शन चुनें। गोद भराई में लगने वाली सभी चीज़ों की लिस्ट बनाएँ और इन एक्टिविटीज़ के हिसाब से उन्हें जमाएँ।

तोहफ़े: होने वाली माँ पर तोहफ़ों की बरसात ज़रूर होती है। ज़्यादातर पारंपरिक घरों में सिर्फ़ होने वाली माँ को तोहफ़े में चूड़ियाँ, कपड़े या नकद दिए जाते हैं। बेबी को तोहफ़े, उसके जन्म के बाद ही दिए जाते हैं। हालाँकि, तोहफ़े सिर्फ माँ के लिए ही नहीं होते हैं! मेहमानों को भी यादगार के रूप में तोहफ़े दिए जाते हैं। जो स्कार्फ़, किताबें, खुशबूदार कैंडल या और भी बहुत कुछ हो सकते हैं।

खेल: यह, पेट देखकर यह बताना कि होने वाला बेबी लड़का है या लड़की से लेकर बेबी के नामों की लिस्ट बनाने तक कुछ भी हो सकता है। इस मौके पर नई थीम रखकर, जैसे अलग सा ड्रेस कोड या माँ के बचपन के खेल खेलना, होने वाली माँ और मेहमानों, दोनों ही के लिए काफ़ी मज़ेदार हो सकता है!

तय की गई तारीख से काफ़ी पहले से ही गोद भराई के अलग-अलग आईडिया के बारे में सोच लें और उसके अनुसार तैयारियाँ करें। जॉनसन® के बताए टिप्स से आईडिया लें और उनका इस्तेमाल करें। माँ बनने के सुंदर सफ़र की शुरुआत से पहले, होने वाली माँ के लिए इस दिन को और भी ख़ास बनाएँ!

दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है


हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

Third Trimester Doctor Appointments

The third trimester is when you need to pay the most attention to yourself, and ensure that you keep up with all your doctor's visits. Know more, here.

Third Trimester Doctor Appointments

How To Know You're In Labour

Every expecting mother's experience with labour varies. Wondering what yours will be like? BabyCenter® can help you understand the signs of labour, here.

Signs of labour

How To Prepare For A New Baby

You are about to become a parent—what a special time in your life! It’s normal to be nervous, but preparing as much as you can ahead of time can help calm your nerves.

Before Your Baby Arrives

आपका बदलता हुआ शरीर
आपका बदलता हुआ शरीर

जानें कि प्रेग्नेंट होने पर आपके शरीर में किस प्रकार के बदलाव होंगें और इन खास नौ महीनों में अच्छा महसूस करने के लिए आप क्या कर सकती हैं।

और जानें

आपके बेबी के आने से पहले
आपके बेबी के आने से पहले

आपने अपने बेबी की देखभाल के बारे में जो कुछ भी जाना है, उसे याद रख पाना मुश्किल होता है, इसलिए आपके बेबी को सुखद और हेल्दी शुरुआत देने के लिए आपको क्या तैयारी करनी है, इस बारे में हम कुछ रिमाइंडर दे रहे हैं।

आपके बेबी के लिए तैयारी कैसे करें

जन्म के बाद आप
जन्म के बाद आप

अपने बेबी को सबसे अच्छी देखभाल देने के लिए, आपको अपनी देखभाल करना भी ज़रूरी है। जानिए कि खुद को खुश और हेल्दी बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

माँ के रूप में थोड़ा समय निकालें

अपने बेबी को फीड कराना
अपने बेबी को फीड कराना

फीड करने का समय शांत बैठने, आराम करने और अपने बेबी के साथ एक बॉन्ड बनाने का सबसे अच्छा समय होता है। माएँ अपने बेबीस को कई तरह से फीड कराती हैं। अपने बेबी को फीड कैसे करें, इस बारे में और जानिए।

अपने फीडिंग ऑप्शन्स के बारे में जानें।

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।