आपके न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन अभी भी विकसित हो रही है, इसलिए इसे खास देखभाल की ज़रूरत होती है। जैसे-जैसे उनकी स्किन इस नई दुनिया को अपनाती है, तो कई बेबीस को स्किन से जुड़ी आम परेशानियाँ होती हैं, जैसे कि स्किन रैश, बेबी एक्ने, डायपर रैश, न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन निकलना, पिम्पल्स आदि।
जन्म के बाद न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन को आपके गर्भ के नमी वाले माहौल से निकलकर एक सूखे माहौल को अपनाना होता है। यह बदलाव तुरंत नहीं होता है, और आपके बेबी की स्किन जन्म के बाद एक लंबे समय तक विकसित होती रहती है, जिससे उसकी स्किन आपकी स्किन से ज़्यादा नाज़ुक हो जाती है। हालाँकि आपके बेबी की स्किन आपकी स्किन से ज़्यादा नमी सोख सकती है, लेकिन उसकी स्किन तेज़ी से नमी खो भी देती है—जिससे बेबी की स्किन के रूखेपन की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, आपके बेबी का इम्यून सिस्टम भी अभी विकसित हो रहा होता है इसलिए इन्फेक्शन होने की संभावना भी ज़्यादा रहती है।
बेबीस की स्किन से जुड़ी आम परेशानियाँ नीचे बताई गई हैं:
बेबी एक्ने
बेबी एक्ने लगभग 20 प्रतिशत बेबीस में होता है। आम तौर पर यह पहले कुछ महीनों में अपने आप ठीक हो जाता है। यह बेबी के चेहरे पर पिम्पल्स, व्हाइटहेड्स या एक छोटे स्किन रैश का रूप ले सकता है। छोटे सफेद पिम्पल्स या दाग धब्बों को मिलिया कहा जाता है जो आमतौर पर चेहरे पर, खासकर नाक और ठोड़ी पर होते हैं। इनमें खुजली नहीं होती है और आपके बेबी को इनसे कोई परेशानी नहीं होती है। ये अविकसित स्वेट ग्लैंड और आपकी प्रेग्नेंसी के हॉर्मोन्स की वजह से होते हैं। दिन में एक बार अपने बेबी के चेहरे को एक कोमल बेबी सोप से धोएँ, इससे आपके बेबी के एक्ने को ठीक होने में मदद मिलेगी।
हालाँकि आमतौर पर बेबी एक्ने अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आपके बेबी पर ये ज़्यादा बढ़ गए हों या आपको कोई चिंता है, तो अपने बेबी के डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
बेबी की स्किन निकलना
शुरुआती कुछ दिनों में आपको बेबी की स्किन थोड़ी सी निकलती हुई दिखाई दे सकती है, खासकर हाथ की हथेलियों, पैर के तलवों और टखनों की स्किन। यह पूरी तरह सामान्य है, खासकर अगर बेबी का जन्म ड्यू डेट के बाद हुआ है। कुछ दिनों के बाद बेबी की स्किन निकलना बंद हो जाएगी। अगर आप चाहें, तो डॉक्टर से बेबी ऑइंटमेंट या मॉइस्चराइज़र के इस्तेमाल की सलाह ले सकते हैं।
एक्ज़िमा और रूखी स्किन
कई बेबीस को एक्ज़िमा और रूखी स्किन की शिकायत होती है। जानें कि इन परेशानियों किए पहचानें और इनका इलाज कैसे करें और अपने बेबी की स्किन हेल्दी रखें।
एक्ज़िमा की ज़्यादा जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं :
क्रेडल कैप
कुछ बेबीस को क्रेडल कैप या सेबोरिक डर्मेटाइटिस होता है—यह स्किन से जुड़ी एक परेशानी है, जो स्कैल्प या आइब्रो पर पपड़ीदार परत की तरह दिखाई देती है। यह बेबीस की स्किन से जुड़ी एक आम परेशानी है, जो पहले कुछ हफ्तों से शुरू होती है और कई हफ्तों या महीनों तक रहती है। खुशकिस्मती से, यह आमतौर पर जब आपका बेबी 8 से 12 महीने का होता है, तो यह परेशानी पूरी तरह ठीक हो जाती है।
क्रेडल कैप को कम करने के लिए, धब्बों पर मॉइस्चराइज़र या जॉनसन्स® बेबी ऑयल जैसा ऑयल लगाएँ, ताकि पपड़ी मुलायम हो जाए। कुछ मिनटों के लिए रुकें, परतों को निकालने के लिए हल्के हाथ से कंघी करें। इसके बाद आप, जॉनसन्स® बेबी शैम्पू जैसे बेबीस के लिए बने किसी जेंटल शैम्पू से शैम्पू कर सकते हैं।
बेबी डायपर रैश
कई बेबीस कभी न कभी डायपर रैश से परेशान होते हैं। डायपर रैश से देखभाल और सुरक्षा के लिए, हमारी डायपर रैश गाइड देखें। आप जॉनसन्स बेबी वाइप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो पूरी सफाई करते हैं और डायपर रैश से बेबी की सुरक्षा करते हैं।
हालाँकि इनमें से कई परेशानियाँ खुद ही ठीक हो जाती हैं, लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
और ज़्यादा जानकारी के लिए हमारा यूट्यूब पेज देखें (वीडियो विकल्प)
आपके बेबी की स्किन की देखभाल के कई मायने हैं
जब आप अपने न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन की देखभाल करते हैं, तो आप उसे हेल्दी और सुरक्षित रखने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ करते हैं। बेबी साइंस बताता है कि, रोज़ाना के रूटीन के वो पल जब आप बेबी को लोशन लगाते हैं या नहलाते हैं, आपके बेबी के बढ़ने और विकास के लिए, अपनी बात कहने और समझने के लिए और नई चीज़ों को सीखने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। और जॉनसन्स® बेबी स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की मनमोहक और जानी पहचानी खुशबू आपके बेबी के मूड को अच्छा कर सकती है और फुर्तीला बनाती है। आपका स्पर्श और यह खुशबू इन पलों को यादगार बना देती है और बेबी के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत करती है, जिससे बेबी खुश रहता है और उसका हेल्दी विकास होता है।
(और वीडियो देखें)
दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है
हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।
जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं





