Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. बेबी मसाज गाइड - छः हफ्ते से बड़े
baby-massage-guide-six-week-header.jpg

बेबी मसाज गाइड: छः हफ्ते से बड़े

छः हफ्ते का होने पर, आपका बेबी पहले से ज़्यादा प्रतिक्रिया देने लगता है, वह अब और व्यवस्थित और पूरी मसाज के लिए तैयार हो जाता है, जिससे आपको उसके साथ अपने बॉन्ड को मज़बूत करने का मौका मिलता है, जिससे मसाज का असर दोगुना हो जाता है।

बेबी ऑयल मसाज अपने बेबी के साथ बातचीत करने और खेलने का एक बेहतरीन तरीका है। यहाँ कुछ और स्ट्रोक्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मसाज के रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

Tummy

पेट

बेबी के पेट की मसाज करना, उसे सुरक्षित महसूस कराने का बहुत अच्छा तरीका है, साथ ही इससे पेट से जुड़ी परेशानियाँ, जैसे कोलिक और कब्ज़ से भी राहत मिलती है।

अगर आपका बेबी खुश है, तो आप उसके पेट को एक के बाद एक दोनों हाथों से हल्के से थपथपा सकते हैं।

‘I Love U’ on the tummy

पेट पर 'आई लव यू'

हल्के हाथ से शुरुआत करें।

  1. अपने बेबी के पेट के बाईं ओर (आपके दाएँ) अपने दाएँ हाथ से एक स्ट्रोक नीचे की तरफ दें।

  2. बेबी के दाईं से बाईं ओर जाते हुए, उल्टा और एक तरफ से 'एल' बनाएँ।

  3. बेबी की निचली दाईं तरफ से, ऊपर, फिर दूसरी ओर आते हुए, पेट के बाईं तरफ नीचे तक, एक उल्टा 'यू' बनाएँ। इन स्ट्रोक्स को देते समय 'आई लव यू' शब्द बोलें।

Chest

सीना

सीने की हल्की कोमल मालिश से कंजेशन की परेशानी से राहत मिल सकती है। सीने को हल्के से छूते समय, कभी-कभी आपको रुक कर, हाथों को वहीं रोक कर, अपनी फीलिंग एक दूसरे से शेयर करनी चाहिए।

उसके सीने के बीच में अपने दोनों हाथ रख कर, जिस तरह किसी किताब के पन्नों को सपाट करते हैं, वैसे हाथों को बाहर की ओर ले जाते हुए स्ट्रोक दें। अपने बेबी से बातें करते हुए, अपने हाथों को नीचे की ओर लाएँ, दोनों को गोल घुमाते हुए वापस बीच में लाएँ।

Touch Relaxation

टच रिलैक्सेशन

मसाज करते समय, किसी भी उम्र में और किसी भी समय, टच रिलैक्सेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी-कभी बेबीस के शरीर में अकड़न बनी रह सकती है और बाँहों और पैरों पर इस तरीके के इस्तेमाल से, आपके बेबी को आराम मिलता है।

अपने बेबी को रिलैक्स होने के लिए कहते हुए, उसकी बाँह या पैर पर अपने हाथों को हल्के से घुमाएँ। एक हल्की सी आवाज़ में "रिलैक्स" शब्द को दोहराएँ। जब आपको लगे, कि आपका बेबी आपको जवाब दे रहा है, तो उसकी तारीफ करते हुए, मुस्कुराएँ और एक किस दें।

Hands

हाथ

यह आपके बेबी को अपने हाथों को आराम देने का तरीका सिखाने का एक शानदार तरीका है। अपने अंगूठे का इस्तेमाल करके धीरे से उसका हाथ खोलें, अपनी तर्जनी और अंगूठे के बीच हर ऊँगली को रोल करें और आखिरी में उसके हाथ के ऊपर वाले हिस्से पर, कलाई से ऊँगलियों तक स्ट्रोक दें।

Face

चेहरा

चेहरे की मसाज से सकिंग, रोने और दाँत निकलने से होने वाली तकलीफ से हुई अकड़न को दूर करने में मदद मिलती है।

बेबीस आपके हरकतों और हाव भाव की नकल करते हैं। यह आँखों में आँखें डाल कर एक दूसरे को देखने का और खुशियों भरा समय साथ बिताने का एक प्यारा सा पल होता है। उसके जबड़ों के आसपास अपनी ऊँगलियों से छोटे-छोटे गोले बनाएँ।

Back

पीठ

आपका बेबी अब अपना सिर उठा सकता है, उसकी पीठ की मसाज से उसकी गर्दन, कंधे और बाहें मज़बूत हो सकती हैं; साथ ही ऐसा करने पर वह शांत होता है और उसे आराम मिलता है।

अपने बेबी को पेट के बल लिटा कर, पीठ के ऊपरी हिस्से से, रीढ़ की हड्डी से बहार की तरफ, दोनों ओर, दोनों हाथों से एकसाथ शुरूआत करें। पीठ से नीचे कूल्हों तक अपने हाथों को आगे-पीछे विपरीत दिशाओं में घुमाएँ, फिर कंधों तक जाएँ और फिर नीचे आएँ। फिर उसकी गर्दन से नीचे, उसके पंजों तक अपना हाथ घुमाएँ।

मसाज से, आप अपने बेबी के बारे में ज़्यादा जान सकती हैं, कि वह कैसे अपने हाव भाव से आपसे बातें करता है और आपको उसके पहले कुछ हफ़्तों में उसकी मदद करने के आईडिया भी मिलते हैं। आप और आपका बेबी यह जान पाते हैं, कि आप दोनों के लिए क्या अच्छा है। यह ध्यान रखना ज़रूरी है, कि मसाज ऐसी चीज़ है जो आप अपने बेबी को देते नहीं हैं, बल्कि उसके साथ करते हैं।

मसाज के ये स्ट्रोक इन्फैंट मसाज पर आधारित हैं: IAIM की संस्थापिका, विमला मैक्क्लुरे की अ हैंडबुक फॉर लविंग पेरेंट्स।

IAIM एक गैर-लाभकारी संगठन है और किसी भी प्रॉडक्ट का समर्थन नहीं करता है।

Giving Your Baby A Massage

Every touch means so much to your baby, leading to healthy, happy baby development. Watch this video to know how best you can massage your baby.

JOHNSON’S® Magic Of Touch – Giving Your Baby A Massage

Give 100% Gentle Care to your baby during massage to your baby
Give 100% Gentle Care to your baby during massage to your baby

Guided by our mission to create the gentlest products backed by science, and our desire to address parents’ growing needs – we’ve improved inside and out.

Explore Exciting Offers on the NEW Johnson's®

Benefits Of Touch & Massage

One of the most important experiences for your baby’s development is your loving touch. Read on to know how massage helps your toddler.

Benefits of Touch & Baby Massage

Development During Bathtime

At JOHNSON’S®, we believe that every baby deserves more. Learn how we can together transform everyday moments into rituals that provide rich sensory experiences.

So much more

टच और बेबी मसाज के फायदे
टच और बेबी मसाज के फायदे

जेंटल स्ट्रोक के साथ आपके बेबी की रोज़ाना मसाज करने से उसे अच्छा महसूस होता है और उसके साथ आपकी बॉन्डिंग मज़बूत होती है, इससे उसके हेल्दी विकास में मदद मिलती है।

बेबी के मसाज के क्या फायदे हैं

बेबी मसाज के तरीके
बेबी मसाज के तरीके

जानें बेबी मसाज के कुछ तरीके और टिप्स जिनसे आपके लाड़ले को फायदा मिल सके।

आपके बेबी की मसाज का पहला कदम

न्यू-बॉर्न मसाज गाइड
न्यू-बॉर्न मसाज गाइड

आपके न्यू-बॉर्न बेबी को 100% जेंटल केयर की ज़रूरत होती है। जानें कि उसकी नाज़ुक स्किन को सुरक्षित और जेंटल तरीके से किस तरह मसाज करें कि उसका विकास होता रहे।

आपके न्यू बॉर्न बेबी की मसाज कैसे करें

बेबी मसाज गाइड- छः हफ्ते से बड़े बेबीस
बेबी मसाज गाइड- छः हफ्ते से बड़े बेबीस

जैसे-जैसे बेबी बड़ा होता है, तो आपके हर दिन की मसाज के रूटीन में आप और स्ट्रोक्स बढ़ा सकते हैं, इससे बेबी को ज़्यादा आराम मिलता है और मसाज के फायदे भी बढ़ जाते हैं। यहाँ बेबी की मसाज के कुछ टिप्स दिए गए हैं:

छः हफ्तों से ज़्यादा उम्र के बेबीस की मसाज

दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है

हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।