Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. बेबी मसाज गाइड - छः महीने से बड़े
baby-massage-guide-six-month-header.jpg

बेबी मसाज गाइड - छः महीने से बड़े

इस समय आपका बेबी पहले से कहीं ज़्यादा चंचल, मस्तीखोर हो जाएगा, वह बैठने लगेगा, घुटनों के बल चलेगा और खड़े होने की कोशिश करेगा। याद रखें, एक चंचल बेबी एक जगह बैठे नहीं रह सकता, इसलिए आपको मसाज के तरीके को भी बदलना पड़ेगा, यानि उसके खेल के हिसाब से शरीर का जो भी हिस्सा सामने आ जाए, आपको पहले उसकी मसाज करनी पड़ेगी। अपने रूटीन में मस्तीभरे गानों, राइम्स और गेम्स को शामिल करने का यह सही समय है। इस समय बेबी का विकास तेज़ी से होता है, इसलिए मसाज के स्ट्रोक्स भी अपने बढ़ते हुए बेबी की ज़रुरत के हिसाब से बदलें। मसाज से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरों से अपने हाव भाव से बातचीत करने की उनकी क्षमता में भी विकास होता है, साथ ही चलने की शरुआत के लिए मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं।

Legs Rolling

पैरों को रोल करना

पैरों को रोल करना एक मज़ेदार एक्टिविटी होती है, जिससे उसका शरीर फुर्तीला बनता है। जब आपको लगे कि आपके बेबी को भी इसमें मज़ा आ रहा है, तो आप इसके साथ-साथ कोई गाना भी गा सकते हैं। याद रखें कि गाना धीरे-धीरे गाएँ, ताकि आपका बेबी भी आपके साथ शामिल हो सके।

अपने हाथों से, उसके पैर जाँघ से एड़ी तक रोल करें। ज़्यादा लम्बे पैरों के लिए, इस स्ट्रोक को, घुटनर से एड़ी तक करें।

Back

पीठ

अगर आपका बेबी सीधे बैठ सकता है, तो आप उसे बिठाकर मसाज करें। बिठाकर मसाज करने से उसे बिना सहारे के बैठने की आदत पड़ेगी और उसकी पीठ की माँसपेशियाँ मज़बूत होंगी। यह उसके लिए बेड टाइम रूटीन की तरह आरामदायक भी हो सकता है।

दोनों हाथों का एक के बाद एक इस्तेमाल करते हुए, गर्दन से कूल्हों तक रगड़ते हुए मसाज करें। जब तक आप मसाज कर रहे हों, तो आपका बेबी किसी खिलौने से खेलना भी पसंद करेगा।

Back

जेंटल मूवमेंट

जेंटल मूवमेंट एक तरह से आसान एक्सरसाइज़ होती हैं, जो बेबी को कोऑर्डिनेशन में, उसकी रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में और बेबी को लचीला बनाने में मदद करती हैं। एक मसाज क्लास में जा कर आप यह और अच्छे से समझ सकती हैं, लेकिन यहाँ एक उदाहरण दिया गया है।

Cross-Cross-Cross-Open

क्रॉस-क्रॉस-क्रॉस-ओपन

अपने बेबी की बाँहों को उसके सीने पर तीन बार क्रॉस करें, ऐसा करते समय, हर बाँह को बारी-बारी से एक बार ऊपर और एक बार नीचे रखें। फिर उसकी बाँहों को बाहर की ओर खोलते हुए, हल्के से खींचें। इसकी लय है: क्रॉस-क्रॉस-क्रॉस-ओपन। दोहराएँ।

और आखिरी में एक किस और एक जादू की झप्पी से ख़त्म करें।

मसाज से, आप अपने बेबी के बारे में ज़्यादा जान सकती हैं, कि वह कैसे अपने हाव भाव से आपसे बातें करता है और आपको उसके पहले कुछ हफ़्तों में उसकी मदद करने के आईडिया भी मिलते हैं। आप और आपका बेबी यह जान पाते हैं, कि आप दोनों के लिए क्या अच्छा है। यह ध्यान रखना ज़रूरी है, कि मसाज ऐसी चीज़ है जो आप अपने बेबी को देते नहीं हैं, बल्कि उसके साथ करते हैं।

मसाज के ये स्ट्रोक इन्फैंट मसाज पर आधारित हैं: IAIM की संस्थापिका, विमला मैक्क्लुरे की अ हैंडबुक फॉर लविंग पेरेंट्स।

IAIM एक गैर-लाभकारी संगठन है और किसी भी प्रॉडक्ट का समर्थन नहीं करता है।


दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है


हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

Giving Your Baby A Massage

Every touch means so much to your baby, leading to healthy, happy baby development. Watch this video to know how best you can massage your baby.

JOHNSON’S® Magic Of Touch – Giving Your Baby A Massage

Give 100% Gentle Care to your baby during massage to your baby
Give 100% Gentle Care to your baby during massage to your baby

Guided by our mission to create the gentlest products backed by science, and our desire to address parents’ growing needs – we’ve improved inside and out.

Explore Exciting Offers on the NEW Johnson's®

Benefits Of Touch & Massage

One of the most important experiences for your baby’s development is your loving touch. Read on to know how massage helps your toddler.

Benefits of Touch & Baby Massage

Development During Bathtime
Development During Bathtime

At JOHNSON’S®, we believe that every baby deserves more. Learn how we can together transform everyday moments into rituals that provide rich sensory experiences.

So much more

टच और बेबी मसाज के फायदे
टच और बेबी मसाज के फायदे

जेंटल स्ट्रोक के साथ आपके बेबी की रोज़ाना मसाज करने से उसे अच्छा महसूस होता है और उसके साथ आपकी बॉन्डिंग मज़बूत होती है, इससे उसके हेल्दी विकास में मदद मिलती है।

बेबी के मसाज के क्या फायदे हैं

बेबी मसाज के तरीके
बेबी मसाज के तरीके

जानें बेबी मसाज के कुछ तरीके और टिप्स जिनसे आपके लाड़ले को फायदा मिल सके।

आपके बेबी की मसाज का पहला कदम

न्यू-बॉर्न मसाज गाइड
न्यू-बॉर्न मसाज गाइड

आपके न्यू-बॉर्न बेबी को 100% जेंटल केयर की ज़रूरत होती है। जानें कि उसकी नाज़ुक स्किन को सुरक्षित और जेंटल तरीके से किस तरह मसाज करें कि उसका विकास होता रहे।

आपके न्यू बॉर्न बेबी की मसाज कैसे करें

बेबी मसाज गाइड- छः हफ्ते से बड़े बेबीस
बेबी मसाज गाइड- छः हफ्ते से बड़े बेबीस

जैसे-जैसे बेबी बड़ा होता है, तो आपके हर दिन की मसाज के रूटीन में आप और स्ट्रोक्स बढ़ा सकते हैं, इससे बेबी को ज़्यादा आराम मिलता है और मसाज के फायदे भी बढ़ जाते हैं। यहाँ बेबी की मसाज के कुछ टिप्स दिए गए हैं:

छः हफ्तों से ज़्यादा उम्र के बेबीस की मसाज

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।