Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. बेबी की आँखें, कान, दाँत और नाखून
how-to-clean-baby-ears-nose-eyes-nails.jpg

बेबी के कान, नाक, आँखों और नाखूनों को कैसे साफ करें

पैरों और हाथों की छोटी-छोटी उंगलियाँ, आँखें, कान और नाक, इन्हें साफ और हेल्दी रखना ज़रूरी है। यह कैसे करना है, यहाँ हम इसके आसान टिप्स देंगे।

आपका टच सबसे जेंटल है - अपने बेबी को हर तरह से 100% जेंटल केयर दें

आपके बेबी की आँखें, कान और नाक को साफ रखना और उसके नाखूनों की देखभाल करना, बहुत कुछ कर सकता है। ये छोटी-छोटी चीज़ें भी आपके बेबी के साथ आपके बॉन्ड को मज़बूत कर सकती हैं। रूटीन टच उसका आत्मविश्वास बढ़ाने और दूसरों के साथ घुलने-मिलने में मदद करता है, साथ ही साथ उसकी स्किन का हेल्दी विकास होता है।

शुरू करने से पहले, सुरक्षा ज़रूरी है!

कभी भी सीधे अपने बेबी के कान, आँख या नाक में कोई चीज़ न डालें। उसकी आँख, मुँह, नाक या बाहरी कान से किसी भी चीज़ को साफ करने के लिए, एक मुलायम और मॉइस्चराइज़्ड कॉटन राउंड का इस्तेमाल करें।

आपके बेबी के कानों को कैसे साफ करें

बेबी के कानों को साफ करते समय बाहरी कान को साफ करने पर ध्यान दें। हालाँकि, मेडिकल स्टोर पर कान के अंदर के हिस्से की सफाई के लिए बहुत सरे टूल्स मिलते हैं ,लेकिन यह सिर्फ आपके डॉक्टर ही बता सकते हैं कि उनका इस्तेमाल ज़रूरी है या नहीं।

कानों की सफाई के लिए ऐसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें जो खासकर बेबीस के लिए हो, जैसे कि कॉटन, जॉनसन्स® बड्स। इन्हें खास तरीके से डिज़ाइन किया गया है ताकि आप बेबी के कान में कॉटन टिप को ज़्यादा अंदर न डाल सकें। बेबी के कानों की सफाई करते समय सावधान रहें — जो दिखाई दे, सिर्फ उसे ही साफ करें — आपके बेबी के इयर कैनाल या नाक में कोई भी चीज़ ज़्यादा अंदर कभी न डालें।

सावधान: कान पर इस्तेमाल करते समय, इयर कैनाल में न डालें; बाहरी हिस्से के आसपास दिखाई देने वाली गंदगी और वैक्स को कोमलता से साफ करें। गलत तरिके से इस्तेमाल करने पर चोट लग सकती है। यह प्रॉडक्ट खिलौना नहीं है।

बेबी की आँखों को कैसे साफ करें

किसी भी टॉडलर को अपनी आँखों में कुछ जाए, यह पसंद नहीं आता, इसलिए उसके माथे पर एक वाइज़र लगा दें या उसके बालों को धोते समय उसे पीछे की तरफ झुकाएँ, जिससे पानी उसके चेहरे पर नहीं आएगा।और न्यू-बॉर्न बेबी की आँखें अभी भी विकसित हो रही हैं। हमारी आँखों की तुलना में, उनकी आँखें कम झपकती हैं, आँसू कम निकलते हैं और ब्लिंक रिफ्लेक्स विकसित होने में समय लगता है, जिससे आँखों में किसी अनचाही चीज़ के जाने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जलन हो सकती है।
बिना किसी चिंता के बेबी को नहलाने के लिए हमारे नो मोर टियर्स® फॉर्मूला से बने जॉनसन्स® बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें — बेबीस और छोटे बच्चों के लिए तैयार किया गया, यह स्कैल्प के लिए माइल्ड है और आँखों के लिए शुद्ध पानी की तरह जेंटल है।

बेबी की आँखों की सफाई

बेबी के सिर को हल्के से पकड़ कर साफ गुनगुने पानी से एक कॉटन राउंड को भिगाकर धीरे-धीरे दोनों आँखों के चारों ओर साफ करें। दोनों आँखों के लिए अलग-अलग कॉटन राउंड का इस्तेमाल करें और हर बार आँख के अंदरूनी कोने से बाहर की ओर साफ करें।

बेबी की नाक कैसे साफ करें

अगर आपके बेबी की नाक बंद है, तो उसे आराम देने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। आपके बेबी के डॉक्टर से बंद नाक से राहत के लिए सेलाइन नेजल ड्रॉप्स के इस्तेमाल की सलाह लें।

बेबी की नाक को साफ करने के लिए, आप एक मॉइस्चराइज़्ड कॉटन राउंड से बेबी के नाक के आसपास कोमलता से सफाई कर सकते हैं, नाक पर किसी भी तरह की मैल को पोंछ कर साफ कर दें। नाक के नीचे या आसपास जलन होने पर आप बेबीस के लिए तैयार किए गए स्किन प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें।

बेबी के नाखूनों को कैसे साफ करें

समय-समय पर अपने बेबी के नाखूनों को काटते रहें ताकि वह खुद को खरोंच न पाएँ और इन्फेक्शन से बचें, क्योंकि नाखूनों में मैल और जर्म्स हो सकते हैं। नहलाने के तुरंत बाद नाखून काटें क्योंकि उस समय वे मुलायम होते हैं। इसके लिए ऐसे ब्लंट सीज़र्स या बेबी नेल क्लिपर्स का इस्तेमाल करें जिसमें मैग्नीफाइंग ग्लास जुड़ा हो ताकि छोटे नाखून आसानी से दिख सकें। नाखून काटते समय फिंगर पैड को नाखून से अलग कर लें ताकि उंगली की स्किन न कट जाए।

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

अगर आपका बेबी डर रहा है, तो ये उपाय करें:

  • पहले अपने नाखून काटें — उसे दिखाएँ कि यह मज़ेदार है

  • उसकी पसंद का कोई गाना सुना कर उसका ध्यान भटकाएँ

दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है


हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

Your Baby's Skin Health

Did you know that your baby's skin is thinner and loses moisture faster than adult skin? Read on how to keep it hydrated, healthy, soft, and smooth!

Keeping Baby’s Skin Healthy

Your Baby's Eyes And Ears
Your Baby's Eyes And Ears

Her bright eyes and those cute little ears deserve special attention! Here's a list of things you need to take care of.

Eyes and ears

Trimming Your Baby's Nails
Trimming Your Baby's Nails

Wondering if it is the right time to cut your baby's nails? Well, here's a BabyCenter®'s guide on whether you should and how you should cut your little one's nails.

How to trim your baby's nails

How to give 100% Gentle Care to your baby all day long?
How to give 100% Gentle Care to your baby all day long?

Guided by our mission to create the gentlest products backed by science, and our desire to address parents’ growing needs – we’ve improved inside and out.

Explore Exciting Offers on the NEW Johnson's®

आपके बेबी की स्किन के बारे में
आपके बेबी की स्किन के बारे में

आपके बेबी की स्किन इर्रिटेन्ट, जर्म्स और बैक्टीरिया से उसकी सुरक्षा करती है। आपके बेबी की सुरक्षा के लिए, उसकी स्किन का हेल्दी होना ज़रूरी है।

बेबी की स्किन के लिए जेंटल केयर

न्यू-बॉर्न की स्किन से जुड़ी परेशानियाँ
न्यू-बॉर्न की स्किन से जुड़ी परेशानियाँ

अगर आपको आपके न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन कुछ अलग नज़र आए, तो चिंता न करें। न्यू-बॉर्न की स्किन से जुड़ी ये आम परेशानियाँ आमतौर पर कोई नुकसान नहीं पहुँचाती हैं और अपने आप ठीक हो जाती हैं।

और जानें

अम्बिलिकल कॉर्ड की देखभाल
अम्बिलिकल कॉर्ड की देखभाल

आपके बेबी की अम्बिलिकल कॉर्ड उसके जन्म के लगभग एक हफ्ते के बाद सूख कर गिर जाती है। तब तक इसे साफ और सूखा रखें।

बेबी की अम्बिलिकल कॉर्ड को साफ करना

एक्ज़िमा और रूखी स्किन
एक्ज़िमा और रूखी स्किन

कई बेबीस को एक्ज़िमा और रूखी स्किन की समस्या होती है। जानें कि इनका पता कैसे लगाएँ और इनका इलाज कैसे करें ताकि आपके बेबी की स्किन हेल्दी बनी रहे।

और जानें

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।