Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. अपने बेबी को कैसे नहलाएँ
Image

जॉनसन्स® के जेंटल टच के साथ बाथ-टाइम

बबल्स और शरारतों के बीच—बाथ-टाइम बेबी को खुश करने और उसके साथ रिश्ता मज़बूत करने का सबसे अच्छा समय होता है। इन कीमती पलों के बीच यह ज़रूरी है कि आप ऐसे बाथिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो बेबी की नाज़ुक स्किन के लिए अच्छे हों। और भारत के नंबर 1 बेबी केयर ब्रांड* के रूप में हम हमेशा ऐसे प्रॉडक्ट्स तैयार करते हैं जो माँ के टच की तरह जेंटल होते हैं। हमारे प्रॉडक्ट्स आपको ऐसी बेबी केयर देते हैं, जो सबसे बेहतर होने के साथ-साथ सबसे जेंटल भी होती है।

इसलिए हमारे जॉनसन्स® बेबी सोप और जॉनसन्स® बेबी टॉप-टू-टो बाथ की क्लींजिंग रेंज कोमलता के साथ-साथ असरदार तरीके से 99.9% जर्म्स# का सफाया कर देते हैं।जॉनसन्स® बेबी सोप

soap vr3

जॉनसन्स® बेबी सोप

  • कोमलता से 99.9% जर्म्स# का सफाया करता है

  • बेबी की मुलायम स्किन के लिए विटामिन E युक्त

  • बेबी के नेचुरल स्किन मॉइस्चर को बनाए रखता है

  • साबुन को पकड़ने में आसानी

  • क्लीनिकली प्रूवन माइल्ड है

  • ब्लॉसम और मिल्क वैरिएंट में उपलब्ध

जॉनसन्स® बेबी टॉप-टू-टो बाथ

ttt vr3

जॉनसन्स® बेबी टॉप-टू-टो बाथ

  • कोमलता से 99.9% जर्म्स# का सफाया करता है

  • शुद्ध पानी की तरह कोमल

  • न्यू-बॉर्न बेबी की स्किन के लिए पूरी तरह संतुलित pH

  • बेबी की मुलायम स्किन के लिए ग्लिसरीन युक्त

  • कोई एलर्जी नहीं

  • IFRA सर्टिफाइड खुशबू

आपके बेबी को कैसे नहलाएँ, पूरी जानकारी

साल भर में, पूरी दुनिया में लगभग 800 करोड़ बार बेबीस को जॉनसन्स® बेबी प्रॉडक्ट्स से नहलाया जाता है। आपका बेबी को नहलाने का डेली रूटीन हमारा पसंदीदा है क्योंकि इससे न सिर्फ बेबी को आराम मिलता है, बल्कि आपको भी अपने कामों से थोड़ी देर की छुट्टी मिल जाती है, जिससे आप बेबी को नहलाते समय उसके साथ खेल सकते हैं और अपने रिश्ते को मज़बूत कर सकते हैं।

आइए समझते हैं कि आपके बेबी को टब में कैसे नहलाएँ -

ऐसे क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें जो क्लीनिकली प्रूवन माइल्ड हों।

  1. नहलाने से पहले ज़रूरत की चीज़ें जैसे तौलिया, कपड़े, डायपर और बेबी क्लीन्ज़र को अपने पास रखें। बेबी को पानी में कभी भी अकेला न छोड़ें, एक पल के लिए भी नहीं।

  2. अपने टब (नीचे एक नॉन-स्लिप मैट के साथ) में कुछ सेंटीमीटर गुनगुना पानी भरें। नहाने के पानी का तापमान शरीर के तापमान (लगभग 37°C) जितना होना चाहिए। धीरे से पानी को गोल-गोल घुमाएं ताकि टब में कोई जगह ज़्यादा गर्म न रह जाए और बेबी को टब में बैठाने से पहले अपनी कलाई या कोहनी के अंदर वाले हिस्से से जांच लें कि पानी ज़्यादा गर्म या ज़्यादा ठंडा न हो।

  3. बेबी को एक हाथ से नहलाएँ और दूसरे हाथ से पकड़ कर रखें। वॉशक्लॉथ को गुनगुने पानी से भिगाएँ और बेबी के आँखों के हिस्से को अंदर के कोने से बाहर के कोने की तरफ साफ करें। पूरे चेहरे और क्रीसेस को अच्छी तरह धोएँ। डायपर वाले हिस्से को सबसे बाद में धोएँ और हमेशा आगे से पीछे की तरफ धोएँ। जॉनसन्स® बेबी सोप या जॉनसन्स® बेबी हेड-टू-टो बाथ जैसे क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें, जो कोमलता से आपके बेबी के स्किन से 99.9% जर्म्स का सफाया करता है और स्किन को मुलायम रखता है।

  4. पानी से बेबी को धीरे-धीरे नहलाएँ। टब के पानी का इस्तेमाल करें, सीधे नल के पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे पानी का तापमान अचानक से बदल सकता है।

  5. बेबी को धीरे से टब से बाहर लाएँ और एक मुलायम तौलिए से सुखाएँ। ध्यान रखें कि क्रीसेस अच्छी तरह सूख जाएँ क्योंकि ज़्यादा नमी से स्किन में जलन हो सकती है।

  6. सूखने के बाद, बेबी की स्किन को पूरा दिन मुलायम और हेल्दी रखने के लिए जॉनसन्स® बेबी लोशन जैसे क्लीनिकली प्रूवन बेबी मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

आपके बेबी को कैसे नहलाएँ, वीडियो से पूरी जानकारी

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

आपके बेबी के नहाने के लिए सिर्फ पानी ही काफी नहीं है

सिर्फ पानी से नहलाने से सिर्फ 65% ऑयल और मैल साफ होता है। यह डायपर और कपड़ों से निकले मैल को साफ नहीं कर पाता है। अगर ये साफ नहीं होते हैं, तो ये आपके बेबी की नाज़ुक स्किन बैरियर* को नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपके बच्चे को सिर्फ पानी से नहलाने से उसकी स्किन रूखी हो सकती है और इससे स्किन में जलन या स्किन लाल हो सकती है।

आइए जानें कि आपके बेबी के लिए सही क्लीन्ज़र कैसे चुनें:

  1. क्लीन्ज़र ऐसा हो कि वह बेबी की स्किन को जर्म्स और इरिटेन्ट्स से सुरक्षित रखे। जॉनसन्स® बेबी सोप कोमलता के साथ 99.9% जर्म्स का सफाया करता है और बेबी की स्किन को हेल्दी रखता है।

  2. क्लीन्ज़र में विटामिन E या ग्लिसरीन जैसा एक मॉइस्चराइज़र होना चाइए जो बेबी की स्किन को मुलायम रखे। जॉनसन्स® बेबी सोप विटामिन E युक्त है।

  3. प्रॉडक्ट पूरी तरह माइल्ड है, यह क्लीनिकली प्रूवन होना चाहिए, सिर्फ क्लीनिकली टेस्टेड नहीं। एक ज़रूरी बात ध्यान में रखें कि बहुत से प्रॉडक्ट्स माइल्ड होने का दावा करते हैं और इसके लिए क्लीनिकली टेस्टेड होते हैं लेकिन ज़रूरी नहीं है कि उन्होंने टेस्ट पास कर लिया हो। जॉनसन्स® बेबी सोप क्लीनिकली प्रूवन है कि यह पूरी तरह माइल्ड है।

  4. क्लीन्ज़र में कोई नुकसान पहुँचाने वाला केमिकल नहीं होना चाहिए। जॉनसन्स® बेबी सोप में पैराबेन, थैलेट, सल्फेट और डाई जैसा कोई नुकसान पहुँचाने वाला केमिकल नहीं है और यह बेबीस के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

  5. आपका क्लीन्ज़र किसी जाने-माने बेबी स्किनकेयर स्पेशलिस्ट ब्रांड का होना चाहिए। जॉनसन्स® बेबी सिर्फ भारत का नंबर 1 बेबी केयर ब्रांड ही नहीं बल्कि डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया भारत का नंबर 1 बेबी केयर ब्रांड है।

आपके बेबी के लिए सही क्लीन्ज़र कैसे चुनें, वीडियो से पूरी जानकारी

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि आपके बेबी की अनमोल आँखों के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानें।

1953 में तैयार किया गया जॉनसन्स® बेबी शैम्पू, खास फॉर्मूले से तैयार किया गया, पहला ऐसा प्रॉडक्ट था जो बेबी की आँखों के लिए शुद्ध पानी की तरह कोमल था। हमारा खास जॉनसन्स® बेबी शैम्पू और दूसरे नो मोर टियर्स® फॉर्मूला के प्रॉडक्ट्स आपके बेबी की खास ज़रूरतों के लिए तैयार किए गए हैं।

*स्किन बैरियर स्किन की ऊपरी परत होती है जो बाहरी इरिटेन्ट्स, बैक्टीरिया और एलर्जी को रोककर बीमारियों से शरीर की सुरक्षा करती है। बेबीस की स्किन बैरियर हमारी स्किन बैरियर से बिल्कुल अलग होती है और अभी भी विकसित हो रही है, इसलिए इसकी खास देखभाल की ज़रूरत होती है।

बेबी को नहलाना आपके "बिज़ी समय" और "बेबी के सोने के समय" को अलग करने का सबसे अच्छा तरीका है। इस समय आप अपने बेबी के साथ बॉन्डिंग को मज़बूत कर सकते हैं। जब आप अपने सुंदर और नाज़ुक बेबी को आराम से ब्लैंकेट में लपेट कर लोरी सुनाते हैं तो आपका दिन अच्छा गुज़रता है। अपने बेबी के साथ ऐसे ही पलों को खास बनाएँ जो उसे हेल्दी रखेंगे और इससे बेबी का पूरी तरह विकास होगा।

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

डिस्केलमर: *स्रोत मॉनिटर इंटरनेशनल लिमिटेड; ब्यूटी एंड पर्सनल केयर 2019 संस्करण। बेबी और बच्चों के प्रॉडक्ट की केटेगरी के अनुसार; सभी रिटेल चैनल; बिक्री मूल्य आरएसपी पर, 2018 के आँकड़े

**स्रोत: इप्सॉस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, भारत में जॉनसन्स बेबी स्किन केयर प्रॉडक्ट्स और दूसरी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के प्रॉडक्ट्स के लिए डॉक्टरों के साथ किए गए रिसर्च पर आधारित, 2019-2020 के आँकड़े

# कोमलता से लेकिन असरदार तरीके से 99.9% जर्म्स का सफाया करता है, 99.9% जर्म्स की सफाई के दावे की जाँच करने के लिए लेबोरेटरी स्टडी की गई है

दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है


हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

JOHNSON’S® Baby Soap
JOHNSON’S® Baby Soap

Buy now

JOHNSON’S® Baby Top-To-Toe Bath
JOHNSON’S® Baby Top-To-Toe Bath

Buy now

JOHNSON’S® Baby Lotion
JOHNSON’S® Baby Lotion

Buy now

JOHNSON’S® Baby Oil with Vitamin E
JOHNSON’S® Baby Oil with Vitamin E

Buy now

बेबी को स्पंज बाथ कैसे कराएँ
बेबी को स्पंज बाथ कैसे कराएँ

आपके न्यू-बॉर्न बेबी की नाज़ुक स्किन की देखभाल करने के लिए स्पंज बाथ एक बेहतरीन तरीका है। इसमें बेबी को हल्की खुशबू और जेंटल टच मिलता है, जिससे उसका हेल्दी विकास होता है और आपके साथ उसकी बॉन्डिंग मज़बूत होती है।

और जानें

बाथ टाइम को मज़ेदार बनाएँ
बाथ टाइम को मज़ेदार बनाएँ

नहलाते समय आपका बेबी आपके टच, खुशबू और आपके साथ बिताए गए समय से काफी कुछ सीखता है और उसका विकास होता है। जानें कि बेबी के बाथ टाइम को मज़ेदार कैसे बनाएँ।

बाथ टाइम को खेलने और सीखने का समय बनाएँ

नहलाने के बाद बेबी को कैसे साफ रखें
नहलाने के बाद बेबी को कैसे साफ रखें

जैसे-जैसे आपका बेबी बड़ा होता है, वह और ज़्यादा खेलता है और इसका मतलब है कि वह अपने कपड़े और हाथ-पैर भी ज़्यादा गंदे करेगा। हमारे देश का मौसम भी गर्म और उमस भरा है, जिससे पसीना भी ज़्यादा आता है, जिससे बेबी को अच्छा महसूस नहीं होता है।

ज़्यादा नहाने से उसकी स्किन रूखी हो सकती है, लेकिन इस समय उसे साफ-सुथरा और फ्रेश रखकर आप उसके साथ अपना बॉन्ड मज़बूत कर सकते हैं।

नहलाने के बाद बेबी को साफ रखें

आपके बेबी को कैसे नहलाएँ
आपके बेबी को कैसे नहलाएँ

नहाते समय आपके बेबी की कुछ खास ज़रूरतें होती हैं। जानें कि आपके बेबी को सुरक्षित, जेंटल और असरदार तरीके से कैसे नहलाएँ ताकि उसे अच्छा लगे और आप दोनों का रिश्ता और भी मज़बूत हो सके।

अपने बेबी को नहलाएँ

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।