Skip to main content
हमारे बारे में जानें
स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
हमसे संपर्क करें
कोई सवाल?
English
Home
  1. होम
  2. अपने बेबी के साथ बाहर घूमने जाना
outdoor-activties-for-babies-header.jpg

बेबी के साथ घर से बाहर की जाने वाली एक्टिविटीज़

अपने बेबी के पहले साल के हर पड़ाव पर साथ मिलकर नेचर को जानें। बाहर बिताया जाने वाला समय से न सिर्फ़ ताज़ी हवा मिलती है बल्कि जगह का यह बदलाव आपके बेबी के लिए काफ़ी सुकून भरा होता है और बहार जाने पर उसका हर सेन्स काम करता है, जिससे उसकी/स्किन केयर/ बेबी की स्किन अच्छी रखने में और स्वस्थ स्किन के विकास में मदद मिलती है साथ ही आपका मूड भी अच्छा होता है।

बेबी की उम्र: जन्म से लेकर 3 महीने तक

इस समय, कम नींद मिलना, हॉर्मोन में बदलाव और अपने बेबी की हर ज़रूरत को पूरा करना, यह सब माँ के लिए भावनात्मक रूप से काफ़ी मुश्किल हो सकता है। अगर माँ बनने के शुरुआती 3 महीनों में आप ज़्यादा ही थकान और दुखी महसूस करती हैं, तो चिंता न करें। आख़िरकार, हर दिन आपके और आपके बेबी के लिए नया अनुभव लेकर आता है, जिससे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इस बात को हमेशा याद रखें, कि यह एक मज़ेदार समय है, क्योंकि हर दिन, आपके और आपके बेबी के बीच रिश्ता और भी मज़बूत होता जाता है।

यहाँ बेबीस के लिए आउटडोर गेम्स के आईडिया दिए गए हैं:

बेबीस के लिए आम आउटडोर एक्टिविटीज़:

  • थोड़े देर के लिए अपने बेबी को स्ट्रॉलर या कैरियर में साथ वॉक पर लेकर जाने के लिए कुछ समय निकालें। सिर्फ 10 मिनट भी फायदेमंद हो सकते हैं।

  • बेबी होने के बाद स्वस्थ रहने के लिए कसरत करना और ताज़ी हवा लेना बहुत अच्छा होता है, जो बेबी की ज़रूरतों को पूरा करने में आप नहीं कर पाती हैं। माँ खुश तो बेबी खुश। ऐसा क्यों? क्योंकि आपका लाड़ला समझ सकता है, कि आप कब परेशान या दुखी हैं।

  • बेबीज़, खास कर न्यू बॉर्न बेबी को, वाइट नॉइज़ से काफी आराम मिलता है, जो उन्हें गर्भ में सुनाई देने वाली आवाज़ों जैसी ही होती है। खुशकिस्मती से, हमारा नेचर वाइट नॉइज़ से भरा पड़ा है, जैसे पेड़ों की हवा, कलकल आवाज़ करती नदी और छत पर बारिश की बूंदें।

ज़्यादा जानकारी के लिए यह वीडियो देखें:

बेबी की उम्र: 3 से 6 महीने

इस स्टेज में, आपका बेबी मुस्कुराना, आवाज़ें निकालना शुरू कर देता है, और अपने आस-पास की चीज़ों को और अच्छे से देखने लगता है। भले ही उसने अभी भी घुटनों पर चलना या चलना शुरू नहीं किया हो, लेकिन अपने आस-पास की दुनिया को देखने के लिए गर्दन घुमाना शुरू कर देता है।

बेबीज़ के लिए आउटडोर एक्टिविटीज़:

  • पेड़ों, घास, और फूलों की ओर इशारा करते हुए, इन चीज़ों का नाम लेकर बार-बार दोहराएँ। भले ही वह अभी शब्द बोल नहीं पता हो, पर वह जो भी सुनता और देखता है, उसे याद कर लेता है।

  • उसकी मुस्कुराहट देखकर आप भी खुश हो जाएँ और जैसे कुछ नया देखकर उसकी आँखें चौड़ी होती हैं, वैसी ही आपकी होंगी, उसे देखकर

बेबी की उम्र: 7 से 9 महीने

इस स्टेज में, आपका बेबी आम तौर पर अपना सिर संभालने लगता है और अपने आप बैठ सकता है। यह वो समय है जब आपका लाड़ला चलते रहना चाहेगा, और हो सकता है की घुटनों पर चलना शुरू भी कर दे। साथ ही माँओं को अक्सर लगने लगता है कि, अब समय आ गया है जब उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा कसरत करके ख़ुद के स्वास्थ का भी ध्यान रखना है

आउटडोर एक्टिविटी:

  • जॉगिंग स्ट्रॉलर, बेबी बैकपैक्स या ट्रैलर खरीदें जिन्हें आप अपनी बाइक के पीछे रख सकें

  • जब आप कसरत कर रही हों, तो ध्यान रखें कि आपका बेबी सुरक्षित हो और आप अपना काम जारी रखें

  • आपके वर्क-आउट के टाइम वो नींद भी ले सकता है, जिसका मतलब है कि बाद में खेलने के लिए उसे आराम मिल चुका होगा।

बेबी की उम्र: 10 से 12 महीने

इस स्टेज में, आपका बेबी खास चीज़ों को उनके नाम के साथ समझना शुरू कर देता है। साथ ही, इस उम्र में "ऑब्जेक्ट पर्मानेंस" भी पूरी तरह से आ जाता है, जिसका मतलब है अब वह यह समझने लगा है की जब चीज़ें आँखों के सामने ना हों, तब भी वो मौजूद होती हैं।/p>

बेबीस के लिए आउटडोर गेम्स के आईडिया:

  • लॉन में या पार्क में ब्लैंकेट बिछाएँ और पिकनिक मनाएँ

  • अब तक आपका बेबी अलग-अलग तरीके का पका हुआ खाना खाना शुरू कर चुका है, इसलिए साथ में पढ़ने के लिए ढेर सारी किताबों के साथ उसकी मनपसंद डिश भी लेकर आएं।

  • कुछ नेचुरल चीज़ें इकठ्ठा करें — एक चिकना पत्थर, एक पाइनकोन, एक डेंडेलियन — और इन्हें एक कपड़े में ढँक दें। अपने बेबी से कहें, "सब कहाँ चले गए"? अब देखिए कि कपड़ा हटाते समय और इस खजाने को ढूंढते हुए उसे कितनी ख़ुशी होती है। जब आप बाहर की खुली हवा का मज़ा ले रहे हों, तो जल्दी से सफाई करने के लिए हमारे जॉनसन्स® बेबी स्किन केयर वाइप्स बिलकुल सही प्रॉडक्ट है।

  • बबल उड़ाने का सामान भी साथ लाएँ — ये एक ऐसी एक्टिविटी है जिससे बेबी हमेशा बहुत खुश होता है।

आपके बेबी के बेहतर विकास के लिए आउटडोर खेल बहुत ही मददगार साबित होते हैं। ये मक्खन सी कोमल उँगलियाँ, जो आपको एक मख़मली एहसास देती हैं, सबसे अनोखी चीज़ है, इसलिए उन्हें ज़रूरत है सुरक्षा की एक ऐसी ढाल की जो आपके बेबी को बाहर की दुनिया से बचाए और उसकी नाजुक स्किन की रक्षा करे। इसलिए ध्यान रखें कि जब भी आप बाहर जाएँ, तो आप और आपका बेबी सूरज की किरणों से अच्छी तरह से सुरक्षित हों। चूँकि बेबी के लिए यह आउटडोर गेम्स पूरी तरह से सुरक्षित होना चाहिए और दिन में गर्मी से बचने के लिए सूरज से बचना भी ज़रूरी है, इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो आपको अच्छी तरह से ढँके और अपने पीडियाट्रिशियन की सलाह लेकर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।


दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है


हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।

जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं

Time For Baby's Day Out?

Spending time with your baby inside the home all day may not always be beneficial to her. See how you can make her day more enjoyable outdoors.

When can I take my baby out of the house?

Outdoor Safety For Babies

Your baby loves being taken for a walk or to the park. Here's how you can ensure nothing comes in the way of her and you having a good time together.

Baby Outdoor Safety

अपने बेबी के साथ खेलना
अपने बेबी के साथ खेलना

चलना सीखने से पहले ही, आपका बेबी खेल सकता है! खेलना आपके बेबी के विकास का एक ज़रूरी हिस्सा है, जो उसे शारीरिक, सामाजिक और मानसिक तौर पर बढ़ने में मदद करता है।

अपने बेबी के साथ खेले जाने वाले गेम्स

बेबी कैसे चलना सीखते हैं
बेबी कैसे चलना सीखते हैं

जल्द ही आपका बेबी आपके आगे-पीछे घूमने लगेगा और चलना भी सीखेगा। जानें कि अपने बेबी को खड़े होने और चलने में मदद कैसे करें।

पहले कदम के लिए तैयार हो जाइए

अपने बेबी के साथ बाहर घूमने जाना
अपने बेबी के साथ बाहर घूमने जाना

नए माता और पिता के तौर पर हो सकता है, कि आप अपने बेबी को सुरक्षित बाहर ले जाने को लेकर परेशान हों। आपके बेबी के पहले 2 सालों में आने वाले अलग-अलग पड़ावों पर हम आपको कुछ सुझाव देना चाहते हैं।

बेबी के साथ सुरक्षित रूप से मज़े करें

हमारे प्रॉडक्ट्स
  • हमारे प्रॉडक्ट्स
  • पूछे जाने वाले सवाल
  • सामग्री
हमारे बारे में जानें
  • बेबी साइंस
  • हमारे जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स
  • नेचुरल प्रॉडक्ट्स के हमारे स्टैंडर्ड्स
  • सुगंध और खुशबू
बेबी की देखभाल के
  • बेबी के लिए तैयारी
  • आपका शरीर
  • पहले 10 दिन
  • बेबी के साथ सफर करना
  • बेबी का ध्यान रखना
  • स्किन
  • नहलाना
  • बेबी के बालों की देखभाल और उन्हें संवारना
  • मसाज
कानूनी
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस
  • साइट मैप
  • स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए
  • Press Statement

© जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड 2015-22
© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25
यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है, जो इसकी विषय सामग्री के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर्स के लिए बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट की लिंक हो सकती हैं, जिन पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं होती है। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए, सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। कुछ विषय सामग्री सिर्फ निश्चित भौगोलिक स्थानों के लिए लागू/सही हो सकती है। हम सलाह देते हैं कि आप जो भी वेबसाइट देखें, उनके कानूनी नोटिस, शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ें।

पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: इस वेबसाइट की विषय सामग्री का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह के रूप में या चिकित्सा निदान या उपचार या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए इस्तेमाल करना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में या कोई नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।

100% जेंटल केयर। पहले दिन से : रोज़ाना की देखभाल के लिए, ‘अवर जेंटल केयर स्टैंडर्ड्स' सेक्शन देखें

हर सामग्री का 12 महीनों तक टेस्ट किया गया है: होम देखें > हमारे बारे में जानें > सुरक्षा

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य, चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के बारे में हमेशा अपने चिकित्सक या दूसरे योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।