अपने बेबी का डायपर बदलना एक ज़रूरी स्किल है, जिसे आप अपने बेबी के साथ पहले कुछ दिनों में ही सीख लेंगी, क्योंकि आप उसका डायपर बहुत बार बदलेंगी। नीचे एक आसान गाइड दी गई है, जो आपको यह सीखने में मदद करेगी कि अपने बेबी का डायपर कैसे बदलें।
तैयार होना
आप अपने बेबी का डायपर एक चेंजिंग टेबल या किसी चेंजिंग मैट या टॉवल से ढंकी किसी सतह पर बदल सकते हैं। शुरू करने से पहले यह ध्यान रखें कि सभी ज़रूरी चीजें आपके पास हो, इनमें शामिल हैं:
एक साफ डायपर
गंदे डायपर के लिए एक प्लास्टिक बैग
डायपर क्रीम
लड़कों के लिए, स्प्रिंक्लिंग के मामले में एक और कपड़ा
आपके बेबी के लिए बदलने के लिए कपड़े
याद रखें, अपने बेबी को कभी भी चेंजिंग टेबल या सतह पर अकेला न छोड़ें, एक पल के लिए भी नहीं।
आपके बेबी का डायपर बदलने के स्टेप्स
अपने बेबी को एक समतल, मुलायम और सुरक्षित सतह पर लिटाएँ।
एडहेसिव टैब को उठाकर डायपर को निकाल लें , और फिर एडहेसिव स्ट्रिप्स को पलटकर वहीं मोड़ दें ताकि वे आपके बेबी से चिपके नहीं।
जॉनसन्स® बेबी स्किनकेयर वाइप्स का इस्तेमाल करके, जेनाइटल एरिया को आगे से पीछे की ओर पोंछते हुए साफ करें।
अपने बेबी के नीचे एक साफ डायपर रखें और एक साफ कपड़े से बेबी को सूखा करें। अब अपने बेबी के बॉटम को डायपर रैश से बचाने के लिए, डायपर क्रीम की एक पतली परत लगाएँ।
डायपर रैश से बचने और इसके इलाज के बारे में और जानने के लिए यह वीडियो देखें -
5. एक साफ डायपर के एडहेसिव स्ट्रिप्स को पिछले हिस्से से सामने के पैनल पर लगाकर बंद करें। यह अच्छे से लगा होना चाहिए, लेकिन टाइट नहीं होना चाहिए।
6. आखिर में अपने बेबी को एक सुरक्षित जगह पर रखें ताकि आप गंदे डायपर को फेंक सकें और अपने हाथों को धो सकें।
अपने बेबी की नैपी बदलने के बारे में और जानने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें -
डायपर बदलने के लिए सलाह
अपने बेबी को कभी भी चेंजिंग टेबल या सतह पर अकेला न छोड़ें, एक पल के लिए भी नहीं।
जो पहली बार माता-पिता बने हैं, वे इस सोच में रहते हैं कि, एक दिन में कितने डायपर लगेंगे — अपने पास हमेशा ज़्यादा रखें
बेबी के डायपर बदलने के पहले और बाद में, अपने हाथों को ज़रूर धोएँ
डायपरिंग का मतलब इससे कहीं ज़्यादा हो सकता है
डायपरिंग अपने बेबी के साथ अक्सर किए जाने वाले कामों में से एक है। जब आप उसे आराम से साफ करते हैं और उस पर मीठी सी खुशबू वाला बेबी पाउडर छिड़कते हैं, तो आपका स्पर्श और खुशबू मिलकर आपके लाड़ले के ऊपर जादू की तरह काम करते हैं।
जहाँ रोज़ाना का स्पर्श, आपके बेबी में आत्मविश्वास और दूसरों से जुड़ने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है, वहीं मनमोहक और जानी-पहचानी खुशबू से उसका मूड अच्छा होता है और वह फुर्तीला होता है। जब ये दोनों चीज़ें साथ में होती हैं, तो उसके साथ आपका बॉन्ड मज़बूत होता है और आपका बेबी खुश और स्वस्त बनता है।
दुनिया भर की माँओं को अपने बेबीस की देखभाल के लिए जॉनसन्स® पर भरोसा है
हम माँओं, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ काम करते हैं ताकि हमें यह भरोसा रहे कि हमारे प्रॉडक्ट्स सुरक्षा, क्वालिटी और देखभाल के सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड्स पर हमेशा खरे उतरते रहैं।
जानें कि कैसे प्यार और साइंस साथ मिलकर आपके बेबी के लिए जॉनसन्स® के हर प्रॉडक्ट को बेहतर बनाते हैं





