क्या आप अपने बेबी के साथ सफ़र कर रहे हैं? इन नन्हें ट्रैवलर को ज़रूरत होती है कई चीज़ों की और साथ ही सफ़र करते समय उन्हें 100% जेंटल और सुरक्षित माहौल देना भी बहुत ज़रूरी है!
किए जाने वाले उपायों के बारे में जानें और एक चेकलिस्ट बनाएँ ताकि आप सफ़र करते समय अपने बेबी को 100% जेंटल केयर दे सकें और एक मज़ेदार सुरक्षित ट्रिप का मज़ा ले सकें।
पैकिंग की चेकलिस्ट
सफ़र करते समय आपको हर घंटे में एक डायपर लगेगा, और अगर ज़्यादा समय लगा तो कुछ और डायपर भी लगेंगे
बेबी का डायपर बदलते समय लगने वाला पैड/कपड़ा/मेट्रेस
ब्लैंकेट
कुछ ब्लैंकेट भी रखें — बेबी को उस पर सुलाने के लिए, बेबी को ढँकने के लिए, फ़ीड कराते समय ख़ुद को ढँकने के लिए, बर्प के साथ निकलने वाले दूध से खुद के कपड़ों को बचाने के लिए, बेबी को धूप से बचाने के लिए और भी कई कामों के लिए
प्लास्टिक/डिस्पोज़ेबल बैग
ख़राब हो चुके डायपर, कपड़े और ब्लैंकेट को रखने के लिए अलग-अलग साइज़ के प्लास्टिक बैग भी साथ में लेकर चलें।
डायपर रेश क्रीम: डायपर से होने वाले रेश से बचने के जॉनसन्स® बेबी डायपर रेश क्रीम भी साथ में रखें और सफ़र के समय डायपर अच्छे से बदलते रहें।
वाइप्स: सफ़र करते समय वाइप्स को साथ रखना बहुत ज़रुरी होता है। इनका इस्तेमाल अपने बेबी पर गंदगी और जर्म्स को जेंटल तरीके से, कभी भी, कहीं भी करें। इस्तेमाल के बाद इन्हें फेंक दें। आप जॉनसन्स® बेबी स्किनकेयर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी फ़ाइबर वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी गंदगी और मैल को हटाने के लिए एक स्पॉन्ज की तरह काम करती है; और मॉइस्चराइज़िंग लोशन से तीन गुना असरदार होती है, जिससे एक सुरक्षा परत बन जाती है जो नेपी से होने वाले रैशेज़ से बचाती है; और यह न्यूबोर्न की नाजुक स्किन के लिए ख़ास अल्ट्रा-फाइन फेब्रिक से बनाया गया है।
डिसइंफेक्टिंग हैंड जेल, बेबी वॉश, और बेबी लोशन की छोटी बॉटल
थोड़े और पेसिफ़ायर (अगर आपका बेबी इसका इस्तेमाल करता है तो)
अपने बेबी के कुछ पसंदीदा खिलौने
कपड़े, जुराबें, और बूटीज़ या जूते: हर दिन के लिए दो जोड़ी कपड़े रखना सही होगा।
अगर आपका बेबी ठोस खाना खाता है, तो बर्तनों के साथ हल्का फ़ीडिंग सेट, और बेबी का खाना
फर्स्ट-ऐड किट और बेबी की दर्द मिटाने वाली दवाइयाँ और छोटी-मोटी चोटों को ठीक करने के लिए ज़रूरी सामान
स्लिंग या फ्रंट कैरियर: भीड़ भरी जगहों जैसे एयरपोर्ट पर अपने बेबी को पास रखने का हल्का और आसान तरीका
कार या प्लेन में सुरक्षित सफ़र करने के लिए कार सीट
कोलेप्सिबल स्ट्रॉलर: जिसे गेट-चेक किया जा सकता है या हवाई जहाज के ओवरहेड बिन में भी रखा जा सकता है।


